फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rastogi brothers did pay tax on 83 crore rupees income.

रस्तोगी ब्रदर्स ने 83 करोड़ की कमाई पर किया था टैक्स का घपला, तहखाने से मिले नोटों के बंडल

Fri, 20 Jul 2018 01:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
rastogi brothers did pay tax on 83 crore rupees income.
बरामद हुआ सोना व नकदी। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के कारोबारी रस्तोगी बंधुओं कन्हैया लाल रस्तोगी और संजय रस्तोगी ने 83 करोड़ रुपये की काली कमाई पर आयकर की चोरी की थी। आयकर विभाग की 50 घंटे की जांच पूरी होने के बाद रस्तोगी बंधुओं ने अफसरों के समक्ष 83 करोड़ रुपये की काली कमाई पर टैक्स भरने के लिए सरेंडर कर दिया है। हालांकि आयकर अफसरों ने सरेंडर वैल्यू (कुल काली कमाई) खुद तय करने के बाद टैक्स वसूली का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


आयकर अफसरों की टीम ने 17 जुलाई की सुबह 8 बजे रस्तोगी बंधुओं के यहां छापा मारा था। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक यानी 50 घंटे की जांच की कार्रवाई पूरी करके टीम राजा बाजार स्थित रस्तोगी बंधुओं के घर से 100 किलो सोना व लगभग 10 करोड़ रुपये कैश लेकर निकली तो उन्हें देखने के लिए बाहर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों का कहना था कि राजा बाजार में घरों के भीतर तहखाना बना रखे थे, जिसका खुलासा आयकर छापे में हुआ।

विज्ञापन

आयकर विभाग की तिजोरी में सुरक्षित रखा गया सोना

rastogi brothers did pay tax on 83 crore rupees income.

आयकर (जांच) इकाई के डिप्टी कमिश्नर जयनाथ वर्मा के मुताबिक कन्हैया लाल रस्तोगी 60 करोड़ और संजय रस्तोगी 23 करोड़ की काली कमाई पर आयकर चोरी करने की बात मानते हुए उस पर टैक्स भरने को राजी हो गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रस्तोगी बंधुओं के घर से बरामद 10 करोड़ रुपये कैश आयकर विभाग के बैंक खाते में जमा करा दिया गया है। वहीं, बरामद सोना को आयकर विभाग की तिजोरी में सुरक्षित रख दिया गया है। सोमवार से रस्तोगी बंधुओं के घर से जब्त दस्तावेजों की जांच करके जमीन में निवेश का आकलन करने के बाद आयकर वसूली के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

तहखाने से निकले बही खाता, नोट के बंडल

rastogi brothers did pay tax on 83 crore rupees income.

आयकर अफसरों को कन्हैया लाल रस्तोगी के घर में जांच के दौरान एक तहखाना मिला जिसमें नए नोट के साथ पुराने नोट के बंडल और लेन-देन के बही खाते थे। इसके अलावा मुंबई, देहरादून में खरीदी गई जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए गए। इसमें 98 करोड़ रुपये जमीन की खरीद-फरोख्त में निवेश किए गए।

विज्ञापन

आयकर ने माना 100 करोड़ पर टैक्स चोरी

rastogi brothers did pay tax on 83 crore rupees income.

रस्तोगी बंधुओं ने भले ही 83 करोड़ रुपये की कमाई पर आयकर चोरी की बात स्वीकार की हो, पर आयकर विभाग का मानना है कि उन्होंने 100 करोड़ की काली कमाई पर टैक्स चोरी की है। इस टैक्स चोरी का एक-एक रुपया वसूल किया जाएगा। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद इस पर निर्णय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed