फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rashtra prem diwas to be celebrated in UP.

हर महीने स्कूलों में मनाया जाएगा राष्ट्र प्रेम दिवस

Mon, 22 Feb 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Feb 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
 rashtra prem diwas to be celebrated in UP.

देश के विश्वविद्यालयों में जहां राष्ट्र विरोधी नारे विवाद का विषय बने हुए हैं, वहीं राज्य सरकार ने बेसिक स्कूलों में हर महीने की 15 तारीख को ‘राष्ट्र प्रेम दिवस’ मनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


उस दिन स्कूल भवन पर तिरंगा फहराए जाने के बाद बच्चों को महापुरुषों की प्रेरक कहानियां सुनाई जाएंगी। इस बाबत सभी जिलाधिकारियों व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में बचपन से ही राष्ट्र भक्ति की भावना भरने के लिए यूपी में नया प्रयोग किया जा रहा है। चूंकि 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था, इसलिए बेसिक स्कूलों में हर महीने की 15 तारीख राष्ट्र प्रेम दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रार्थना के बाद छात्रों से राष्ट्र भक्ति के नारे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्र के प्रति प्रेम बढ़ाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें महापुरुषों की जीवनियों से भी रूबरू कराया जाएगा।

शिक्षक व प्रधानाध्यापक करेंगे खास तैयारी

 rashtra prem diwas to be celebrated in UP.

इसके लिए शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं, हर महीने राष्ट्र प्रेम दिवस के मौके पर हर बच्चों को हाथ धोने का महत्व भी समझाया जाएगा। इसके लिए स्कूल की दीवारों पर स्वच्छता संदेश लिखवाने को कहा गया है।

प्रत्येक सोमवार को अभिभावकों से संपर्क करेंगे शिक्षक

शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक सोमवार को स्वास्थ्य दिवस और अभिभावक संपर्क दिवस का आयोजन किया जाएगा।

बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में विशेष जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर उनके बच्चे के बारे में चर्चा की जाएगी।

जिन अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा, उनके सुझाव विवरण पंजिका में लिखे जाएंगे। इन निर्देशों को लागू करने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed