{"_id":"6282ad42f46eb94fad53128d","slug":"rape-with-minor-tution-teacher-abortion-lucknow-news-lko630906630","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : चिकित्सक ने अपने ही बच्चों की नाबालिग ट्यूशन टीचर से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : चिकित्सक ने अपने ही बच्चों की नाबालिग ट्यूशन टीचर से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Tue, 17 May 2022 01:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:24 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि डॉ. शेखर सिंह ने जो अश्लील फोटो दिखाई थी। वह उसने सॉफ्टवेयर से एटिड कर बनाई थी। उसे दिखाकर धमकाया। फिर दुष्कर्म के दौरान चुपके से वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
लखनऊ में इंदिरानगर इलाके में रहने वाले एक चिकित्सक ने अपने ही बच्चों की नाबालिग ट्यूटर से दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर कई माह तक शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। उसके गर्भवती होने पर धमकाकर गर्भपात कराया। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, इंदिरानगर में रहने वाली एक किशोरी क्षेत्र के ही डॉ. शेखर सिंह के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उनके घर जाती थी। किशोरी के मुताबिक, एक दिन डॉ. शेखर के बच्चे घर पर नहीं थे। वह ट्यूशन पढ़ाने पहुंची तो डॉ. शेखर ने बैठा लिया और कहा कि बच्चे मार्केट गए हैं, अभी थोड़ी देर में आते होंगे। शिक्षिका के मुताबिक, डॉक्टर ने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो दिखाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके पहले डॉक्टर ने चाय में नशीली गोलियां भी दी थी। क्योंकि वह कुछ समय के लिए अचेत हो गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर वह उसे वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि जब वह गर्भवती हो गई तो डॉक्टर ने उसे धमकी दी और गर्भपात करा दिया। आरोप है कि डॉक्टर आएदिन अपने परिवार के न होने पर किशोरी को घर पर बुलाता और शोषण करता था। डॉक्टर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर किशोरी ने अपने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद गाजीपुर थाने में तहरीर देकर रविवार को डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसीपी सुनील शर्मा ने बताया कि आरोपित डॉ. शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एडिट कर बनाई थी अश्लील फोटो
पीड़िता का आरोप है कि डॉ. शेखर सिंह ने जो उसे अश्लील फोटो दिखाई थी। वह उसने सॉफ्टवेयर से एटिड कर बनाई थी। उसे दिखाकर धमकाया। फिर दुष्कर्म के दौरान चुपके से वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा।