फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with child in hamirpur

कुकर्म के बाद चार साल के मासूम की निर्मम हत्या

Tue, 26 Nov 2013 01:50 AM IST
टीम डिजिटल/हमीरपुर
टीम डिजिटल/हमीरपुर Updated Tue, 26 Nov 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
rape with child in hamirpur

यूपी के हमीरपुर जिले में अमरूद खिलाने के बहाने ले जाकर एक मासूम छात्र के साथ कुकर्म कर दो किशोरों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव की है। अपने कुकृत्य को छिपाने के लिए उन्होंने मासूम की लाश ड्रम में डालकर ऊपर से बोरी रख दी।

देर शाम बच्चे के घर न पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों से पूछताछ की मगर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।

अगले दिन सुबह एक आरोपी के पिता ने खेत में बने मकान में लाश पड़ी होने की सूचना दी। शव उसी बच्चे का था।

बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी ग्यारहवीं के छात्र हैं।

पढ़ें-'दस लाख ले लो, हमें किला खोद लेने दो'

पौथिया गांव निवासी आठ वर्षीय बालक गीलू (नाम बदला हुआ) रविवार को शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था।

उसी समय उसके गांव के दो किशोर रमेश और रजन (दोनों परिवर्तित नाम) उसे अमरूद खिलाने के बहाने साइकिल से कुंडौरा रोड़ स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी ले गगए और अमरूद खिलाया।
विज्ञापन


वापस आते समय बच्चे को लेकर रजन के खेत में बने मकान में पहुंचे जहां दोनों ने मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास किया।

विरोध करने पर मारपीटकर उसके मुंह में पॉलीथिन ठूंस दी और कुकर्म किया। इसी बीच दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

मौत होने पर दोनों घबरा गए और आनन -फानन में उसके हाथ पैर बांधकर मकान में रखे ड्रम में डाल दिया तथा ऊपर से बोरी डाल दी।

देर रात तक जब गीलू का पता नही लगा तो परिजनों पुलिस को सूचना दी साथ ही बताया कि एक मोबाइल नंबर से तीन दिन के अंदर 7 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई है।

अपने बेटे पर आरोप लगने पर रमेश के पिता ने अपने ही मकान का ताला खोल जब बच्चे के परिवार वालों के साथ अंदर गए तो ड्रम में लाश देश सबके होश उड़ गए।

थोड़ी देर में ही पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय, सीओ सदर जेएन पांडेय घटना स्थल पर पहुंच गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या कुकर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed