फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with beggar girl in up

भीख मांगने वाली युवतियों को बंधक बनाकर रेप की कोशिश

Mon, 13 Jul 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला,बहराइच Updated Mon, 13 Jul 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
rape with beggar girl in up

यूपी में रेप के ऐसे मामले संज्ञान में आते हैं जो आपको यह सोचने पर मजबूर कर दें कि व्यक्ति कितना नीचे गिरकर रेप जैसी जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहा है। एक ऐसा ही मामला यूपी के बहराइच जिले में संज्ञान में आया है।

विज्ञापन


यहां खानाबदोश जीवन जीने वाली दो महिलाएं एक मासूम के साथ दो जून की रोटी की तलाश में निकली थीं। हरिहरपुर रैकवारी की साप्ताहिक बाजार में महिलाएं जब दुकान पर पैसे मांग रही थीं, तभी चार युवकों ने पैसा चुराने का आरोप लगाकर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


मासूम समेत दोनों महिलाओं को रात भर बंधक बनाकर मारापीटा। महिलाओं ने युवकों पर रेप का आरोप लगाकर अपने को मुक्त कराया। उनका कहना है कि उन युवकों ने सामूहिक रुप से रेप करने की कोशिश की है। पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा जिले के एक गांव निवासी एक परिवार नट बिरादरी से ताल्लुक रखता है। इसी परिवार की पांच महिलाएं चार दिन पूर्व अपने मामा के साथ चिलवरिया आई थीं। इन सभी ने चिलवरिया रेलवे स्टेशन के निकट डेरा बनाया है।

बच्चों के साथ मांग रहीं थी भीख

rape with beggar girl in up

डेरे की दो महिलाएं शनिवार को डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ रोटी की तलाश में मांगने के लिए कोतवाली देहात के हरिहरपुर गांव में साप्ताहिक बाजार में पहुंच गईं। यहां जब ये पैसे और खाने का सामान मांग रही थीं तभी चार युवकों ने महिलाओं पर पैसा चुराने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और मारापीटा।

इसके बाद चारों युवक महिलाओं को गांव के किनारे स्थित एक मकान पर ले गए और एक कमरे में बंधक बना लिया। भोर में महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर आरोपी भाग निकले।

दोनों महिलाओं ने बंधक बनाने वाले युवकों पर मारपीट और रेप करने का आरोप लगाया। इस पर गांव के लोग भी भड़क उठे। आरोपी युवकों के समुदाय विशेष का होने के चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी भी टीम के साथ पहुंच गए।

लेकिन पुलिस के सामने महिलाएं रेप के बयान से पलट गईं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें रात भर कमरे में बंद रख कर मारापीटा गया। युवकों ने तलाशी के बहाने सिर्फ छेड़छाड़ की है।

इधर पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने कहा कि महिलाओं ने रेप की घटना से इंकार किया है। फिर भी महिलाओं को बाजार से पकड़कर बंधक बनाने और मारने पीटने का मामला गंभीर है। सीओ सिटी की अगुवाई में टीम गठित की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed