{"_id":"829ec875945e1925679727b4a514ba42","slug":"rape-with-a-woman-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बंदूक की नोक पर पति के सामने किया पत्नी का रेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बंदूक की नोक पर पति के सामने किया पत्नी का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला,रामसनेहीघाट (बाराबंकी)
Updated Fri, 04 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ रात को घर लौट रही एक महिला के साथ युवक ने दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि पति के विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा से गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
दरियाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला बुधवार रात भिटरिया के एक हास्पिटल से इलाज कराने के बाद पति के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। महिला का आरोप है कि रास्ते में मिले टिकैतनगर क्षेत्र में बेलखरा निवासी कृष्ण कुमार ने जबरन रोक लिया।
विज्ञापन
पति ने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचा से गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद पति के सामने ही महिला से आरोपी ने दुराचार किया।
शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने रात में ही थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन