{"_id":"5f8ad2168ebc3e9b7b6a6d2a","slug":"rape-with-a-lady-in-kakori","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल संचालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल संचालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Sat, 17 Oct 2020 04:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
काकोरी इलाके के अंधे की चौकी के पास स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा उसी अस्पताल की नर्स ने दर्ज कराया है। वह अस्पताल बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक हरदोई की रहने वाली महिला अंधे की चौकी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। अस्पताल संचालक महिपत मऊ गांव निवासी विजय रावत है। नर्स का आरोप है कि संचालक ने ढाई महीने पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।
विज्ञापन
इसके बाद इसे वायरल करने की धमकी देकर ढाई महीने से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक नर्स की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन