शराब के नशे में बच्ची के साथ किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के दरवाजे पर सो रही चार साल की मासूम बच्ची को पड़ोसी गांव का एक युवक आधी रात में उठा ले गया। गांव के बाहर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
गंभीर हालत में बच्ची को सीएचसी उतरौला से गोंडा रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार रात वह अपनी चार साल की बेटी के साथ घर के दरवाजे पर सो रहा था।
रात करीब 12 बजे पिता की नींद खुली तो उसने देखा कि बच्ची चारपाई पर नहीं है। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने उसे ढूंढना शुरू किया।
युवक ने कुबूला गुनाह
गांव के बाहर खेत में एक जगह खून देखकर परिवारीजन व ग्रामीण आगे बढ़े तो कुछ ही दूरी पर बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।
परिवारीजनों को आता देख युवक बच्ची को छोड़कर भागता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने युवक को पहचान लिया।
उसकी पहचान विशुनपुर धौतिहवा निवासी मान बहादुर के रूप में हुई है। कोतवाल उतरौला बब्बन यादव ने बताया कि मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक मान बहादुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
गंभीर रूप से घायल मासूम को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बच्ची को गोंडा रेफर कर दिया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने यह कुबूल किया है कि नशे की हालत में उसने ये अपराध किया। युवक को जेल भेज दिया गया है।