{"_id":"5b9cfc6e867a557f195f3df9","slug":"rape-victim-tried-to-self-immolate-in-front-of-vidhan-bhawan-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान भवन के सामने रेप पीड़िता ने परिवार सहित की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान भवन के सामने रेप पीड़िता ने परिवार सहित की आत्मदाह की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Sep 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी लखनऊ में शनिवार को विधान भवन के सामने रेप पीड़िता ने परिवार सहित आत्मदाह करने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही दबंगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और थाने में शिकायत करने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़िता गोंडा के करनैलगंज की रहने वाली है। उसका आरोप है कि आरोपियों पर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार उसका पति हरियाणा में काम करता है। पीड़िता ने श्याम सुंदर उर्फ बुधई व शंकर दयाल उर्फ बब्लू पर वारदात का आरोप लगाया है।
पुलिस पीड़िता को पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए हजरतगंज थाने ले गई है।