{"_id":"5db4253b8ebc3e01536a1199","slug":"rape-victim-committed-suicide-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गोमतीनगर पुलिस के रवैये से त्रस्त दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः गोमतीनगर पुलिस के रवैये से त्रस्त दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी
Sat, 26 Oct 2019 04:23 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 26 Oct 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में गोमतीनगर के विश्वासखंड में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोमतीनगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके कारण युवती परेशान थी।
वहीं, आरोपी उसे धमकी दे रहे थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। युवती के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म की वारदात हुई। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी रसूखदार थे, पुलिस उन पर हाथ डालने से हिचकती रही। वहीं, युवती थाने का चक्कर लगा रही थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की।
युवती ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी डाल रखी थी। इस पर जल्द निर्णय होने वाला था। पुलिस लगातार कोर्ट को भी गुमराह कर रही थी। पीड़िता के परिवारीजनों का आरोप है कि विवेचक और उच्चाधिकारियों ने इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश की है।

Trending Videos
खुदकुशी के बाद दर्ज किया हत्या का मुकदमा
युवती ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आनन-फानन में गोमतीनगर थाने पहुंचे एएसपी उत्तरी ने इंस्पेक्टर और एसएसआई को फटकार लगाई।
तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। आरोपी को देर रात को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, इंस्पेक्टर गोमतीनगर अमित दुबे के मुताबिक, पीड़िता के परिवारीजनों ने खुदकुशी की सूचना नहीं दी है।