फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape victim committed suicide in lucknow

लखनऊः गोमतीनगर पुलिस के रवैये से त्रस्त दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी

Sat, 26 Oct 2019 04:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 26 Oct 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
rape victim committed suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में गोमतीनगर के विश्वासखंड में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गोमतीनगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके कारण युवती परेशान थी।
विज्ञापन


वहीं, आरोपी उसे धमकी दे रहे थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। युवती के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म की वारदात हुई। युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी रसूखदार थे, पुलिस उन पर हाथ डालने से हिचकती रही। वहीं, युवती थाने का चक्कर लगा रही थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन


युवती ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी डाल रखी थी। इस पर जल्द निर्णय होने वाला था। पुलिस लगातार कोर्ट को भी गुमराह कर रही थी। पीड़िता के परिवारीजनों का आरोप है कि विवेचक और उच्चाधिकारियों ने इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी के बाद दर्ज किया हत्या का मुकदमा

युवती ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आनन-फानन में गोमतीनगर थाने पहुंचे एएसपी उत्तरी ने इंस्पेक्टर और एसएसआई को फटकार लगाई।

तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई। आरोपी को देर रात को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, इंस्पेक्टर गोमतीनगर अमित दुबे के मुताबिक, पीड़िता के परिवारीजनों ने खुदकुशी की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed