{"_id":"673a60bfc64bf73eb906ffb7","slug":"rape-of-girl-after-arranging-marriage-lucknow-news-c-13-1-lko1028-956717-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी तय कर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी तय कर युवती से किया दुष्कर्म
Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। युवती से शादी तय कर युवक ने दुष्कर्म किया। रिश्ता तोड़ते हुए दूसरी जगह शादी तय कर ली। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को महानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
महानगर में रहने वाली युवती की लखीमपुर खीरी के रानीनगर कॉलोनी निवासी संदीप नाम के युवक से शादी तय हुई थी। वरीक्षा व गोद भराई की रस्म भी हुई। संदीप ने कारोबार शुरू करने और आत्मनिर्भर होने के बाद शादी करने की बात कही। इसके बाद वह युवती के ही घर आकर रहने लगा। शादी का भरोसा देते हुए दुष्कर्म किया। एक दिन मंदिर ले जाकर युवती की मांग भर दी। रीति रिवाज से शादी की बात पर टालमटोल करने लगा।
युवती के अनुसार चार नवंबर को दो अज्ञात लोग उनके पास पहुंचे और संदीप को भूल जाने की धमकी दी। साथ ही बताया कि संदीप दूसरी जगह शादी कर रहा है। अड़चन डाली तो उनका व उनके बीमार पिता का अपहरण कर हत्या कर देंगे। फोन से बात करने पर संदीप ने भी धमकाया। छानबीन की तो पता चला कि संदीप की 17 नवंबर को शादी है। 14 नवंबर को युवती ने आरोपी संदीप, उसके पिता इंद्रजीत, दो भाइयों संतोष सागर, आदित्य सागर और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।