छात्रा को बंधक बनाया और रात भर करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता में बीएससी की एक छात्रा (17) को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार रात बाइक सवार एक युवक छात्रा को उसके घर के पास से फुसलाकर रामादेवी स्थित ऑफिस ले गया।
छात्रा के परिवारीजनों का आरोप है कि वहां छात्रा को बंधक बनाकर रातभर दुष्कर्म किया गया। सोमवार सुबह छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।
छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने जाजमऊ केडीए कॉलोनी निवासी साहिल श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नौबस्ता के गोपाल नगर निवासी छात्रा बीएससी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है।
रविवार रात आठ बजे के करीब छात्रा घर से मुहल्ले में रहने वाली सहेली से पढ़ाई के नोट्स लेने के लिये निकली थी।
कोल्डड्रिंक में मिलाईं नशे को गोलियां
छात्रा के मुताबिक घर से कुछ दूरी पर गुप्ता चौराहे के पास एक बाइक सवार युवक मिला। उसने खुद को जाजमऊ केडीए कॉलोनी निवासी साहिल श्रीवास्तव बताया।
बातों में फुसला कर युवक ने उसे बाइक में बिठा लिया। फिर उसे रामादेवी चौराहे के पास स्थित अपने ऑनलाइन शॉपिंग के ऑफिस में ले गया।
वहां कोल्ड ड्रिंक में युवक ने उसे नशीली दवा मिला कर पिला दी। इसके बाद युवक ने रातभर उसके साथ गलत काम किया।
सुबह नींद खुली तो उसके शरीर पर कपड़े नही थे। बगल में युवक को सोता देख लोकलाज के डर से वह चुपचाप ऑफिस से निकल आई। घर आने पर परिवारीजनों को बताया।
थानाध्यक्ष ने बताया फौरी जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।