फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ransom of Rs 1 crore demanded from YouTuber in the name of Lawrence Bishnoi

Lucknow News: लॉरेंस बिश्नोई के नाम से यूट्यूबर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Mon, 23 Dec 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ransom of Rs 1 crore demanded from YouTuber in the name of Lawrence Bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से यूट्यूबर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्नाव के अजगैन निवासी अनुराग द्विवेदी (24) अंसल स्थित सेलिब्रिटी गार्डन में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि हरि बाॅक्सर व रोहित गोदारा के नाम से शुक्रवार रात करीब 10:52 व 12:47 बजे फोन कॉल आई। दोनों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताते हुए उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी। विरोध पर उन्हें दो दिन में गोली से उड़ाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई, पर बाद में पोस्ट डिलीट कर दी। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि रंगदारी मांगने वालों के बारे में सर्विलांस की मदद से पता लगाया जा रहा है। वहीं, अनुराग ने इस संबंध में बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed