फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rani Laxmibai special bus coming for women In eight districts of uttar pradesh

यूपी: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रही ‘रानी लक्ष्मीबाई’ स्पेशल बस

Fri, 23 Nov 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Nov 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai special bus coming for women In eight districts of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में ‘पिंक एक्सप्रेस’ की तर्ज पर दिसंबर से 50 ‘रानी लक्ष्मीबाई’ महिला स्पेशल बसें शामिल होने जा रही हैं। इनसे महिलाएं लखनऊ सहित आठ महानगरों से सफर कर पाएंगी। 
विज्ञापन


32 सीटर बस में 232 यानी दोनों तरफ दो-दो सीटें होंगी। इससे सफर आरामदायक होगा। खास ये कि इस वातानुकूलित बस का किराया वॉल्वो और स्कैनिया से कम है। यात्री को इस बस में 1.42 रुपये प्रति किमी. की दर से किराया और किराए का 7 फीसदी सेस व 5 फीसदी जीएसटी चुकाना होगा।
विज्ञापन


मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि  बस के ‘रानी लक्ष्मीबाई’ के नाम पर स्वीकृति अभी बाकी है। परिवहन निगम को इन बसों को खरीदने एवं सुरक्षा तंत्र के लिए केंद्र सरकार ने निर्भया फंड से 40 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 43.40 करोड़ रुपये की रकम लंबित है। लखनऊ से महिलाएं गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार, झांसी, हल्द्वानी के लिए सुरक्षित सफर कर पाएंगी। इन बसों के ड्राइवर एवं कंडक्टर को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस के द्वारा स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

पुरुषों को सशर्त सुविधा

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि महिला स्पेशल बस में पुरुष बिना महिला के सफर नहीं कर पाएंगे। यानी पहला टिकट महिला के नाम से ही बनेगा। इसके बाद महिला के साथ में पिता, पति, भाई, बेटे को सफर की अनुमति मिलेगी।

महिला चालक व परिचालक
लखनऊ से संचालित होने वाली महिला स्पेशल बस में चालक एवं परिचालक महिलाएं ही होंगी। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रावैधिक) ने बताया कि बस में परिचालक बनने के लिए महिलाएं तो बहुत हैं, लेकिन चालक आसानी से नहीं मिल रहीं। पहले दौर में 20 महिला चालकों की सूची का प्रशिक्षण चल रहा है। 

डायल-100 से कनेक्शन
इन बसों का सुरक्षा तंत्र से सीधा कनेक्शन होगा। इसमें डायल-100, परिवहन निगम कंट्रोल रूम एवं महिला इंटरसेप्टर वाहन शामिल हैं। पैनिक बटन के दबते ही पुलिस, परिवहन एवं इंटरसेप्टर वाहन पर सूचना का एलर्ट पहुंचेगा। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा का कार्य शुरू हो जाएगा। 

बस की खासियत

- बस में खुफिया कैमरे से निगरानी
- ड्राइवर, यात्रियों की सीट पर पैनिक बटन
- डीबीआर से सफर की पूरी रिकॉडिंग
- महिला इंटरसेप्टर वाहन करेंगे सुरक्षा

आलमबाग से किराया
कहां तक         रुपये
दिल्ली            985
आगरा             601
गोरखपुर          510
प्रयागराज        334

किस महानगर से कितनी सेवाएं 

महानगर          बसें 
गाजियाबाद      10
आगरा           10
लखनऊ         08
बरेली            06
गोरखपुर         04
कानपुर          04
प्रयागराज       04
वाराणसी        04

किस मद के लिए निर्भया फंड
50 महिला स्पेशल एसी बस              22.50 करोड़
12,500 बस में कैमरे, पैनिक बटन      47.50 करोड़
24 इंटरसेप्टर                              08.40 करोड़
 

सुरक्षित व आरामदायक होगा सफर
निर्भया फंड से महिलाओं को सुरक्षित सफर कराने के लिए 50 एसी बसें टाटा मोटर से खरीदी गई हैं। दिसंबर से इन बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 
- पी. गुरू प्रसाद, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed