{"_id":"ad926b91de379bffb19fd89cc617f883","slug":"rangoli-competition-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली व कलश सज्जा प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली व कलश सज्जा प्रतियोगिता
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार स्थित ज्ञान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रंगोली, कलश व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। विभिन्न कक्षा वर्ग में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हाथ आजमाया।
विज्ञापन
कक्षा-छह से नौ के बीच हुई रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शशि, सुभाषिनी, अंजु, कोमल, तनु, कंचन, गोल्डी ने बेहतरीन रंगोली बनाई।
विज्ञापन
वहीं कलश सज्जा प्रतियोगिता में भीम, अमन व हसन ने खूबसूरत रंगों का प्रयोग किया। वहीं कक्षा-एक से पांच के बच्चों के लिए खेलकूद हुआ।
प्री-नर्सरी व केजी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। कोई परी तो कोई कार्टून करेक्टर बनकर आया। बच्चों की नटखट अदा ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र पांडे ने छात्रों से सुरक्षित दिवाली मनाने की बात कही। प्रधानाचार्य सुनीता त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन