{"_id":"5e4531a48ebc3ee5c922663b","slug":"randeep-surjewala-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस कांफ्रेंस: प्रमोशन में आरक्षण पर कांग्रेस नेता बोले, भाजपा व संघ परिवार दलित विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस कांफ्रेंस: प्रमोशन में आरक्षण पर कांग्रेस नेता बोले, भाजपा व संघ परिवार दलित विरोधी
Thu, 13 Feb 2020 05:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए प्रमोशन में आरक्षण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस दलित विरोधी हैं। वह नहीं चाहते कि दलित व आदिवासी समुदाय के लोग आगे बढ़ें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करना चाहिए। कोर्ट द्वारा दिया गया फैसला संविधान में दलितों और आदिवासियों को मिले समानता के अधिकार को कमजोर करता है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों प्रमोशन में आरक्षण पर दिए गए फैसले में कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकारें नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरियों में प्रमोशन के लिए कोटा या आरक्षण की मांग करना मौलिक अधिकार नहीं है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने कहा इस अदालत द्वारा निर्धारित कानून के मद्देनजर, इसमें कोई संदेह नहीं है कि राज्य सरकार आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा, सरकारी सेवा में कुछ समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न दिए जाने का आंकड़ा सामने लाए बिना राज्य सरकारों को ऐसे प्रावधान करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। यह राज्य सरकार के विवेक पर निर्भर करता है कि उन्हें प्रमोशन में आरक्षण देना है या नहीं? कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार की अपील पर यह फैसला सुनाया था।