फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramzan will start from tomorrow.

रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, शिया चांद कमेटी ने की तस्दीक

Sat, 25 Apr 2020 12:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Apr 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ramzan will start from tomorrow.
रमजान का चांद देखते मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली। - फोटो : amar ujala

रमजान का चांद नजर आ गया। शनिवार को पहला रोजा रखा जाएगा। शिया चांद कमेटी ने चांद दिखने की पुष्टि की है। ईदगाह लखनऊ के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ऐलान किया कि आज 24 अप्रैल 2020 को रमज़ानुल मुबारक का चांद हो गया है। पहला रोजा शनिवार से रखा जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद दिखने की पुष्टि की। इसके पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की और कहा कि सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


रमजान के चांद दिखाई देने का एलान होते ही नेकी और इबादत के मुबारक महीने का आगाज हो गया। चांद होने पर मुसलमानों ने अपने रब का शुक्र अदा किया और अल्लाह को राजी करने के लिए इबादत में मशगूल हो गए। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं लोगों ने घरों में ही तरावीह की नमाज अदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सहरी और इफ्तार की हुई खरीदारी 
लॉकडाउन में दुकानें बंद होने और आमदनी रुकी होने की वजह से इस बार रमजान में सहरी और इफ्तार की खरीदारी भी पहले से कर ली गई। हालांकि बीते सालों की तरह बाजार गुलजार नहीं हो सके। खजूर, पापड़ आदि गली-मोहल्लों की दुकानों से ही खरीदे गए।  

आज से काम करेगी रमजान हेल्पलाइन   
सुन्नी हेल्पलाइन : इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की हेल्पलाइन पर शुक्रवार से दिन में 2 बजे से शाम 4 बजे तक मोबाइल नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 पर संपर्क कर रोजा, नमाज, जकात, फितरा, इफ्तार, सहरी के संबंध में सवाल किया जा सकता है। 


शिया हेल्पलाइन   
अयातुल्लाह उजमा सैयद सादिक हुसैनी शिराजी की शिया हेल्पलाइन शनिवार से सुबह 10 से 12 बजे तक मोबाइल नंबर 9415580936, 9839097407 पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर मौलाना सैफ अब्बास नकवी सवालों के जवाब देंगे। महिलाएं अपनी शंकाएं मोबाइल नंबर 6386897124 पर दूर कर सकती है। वहीं, इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना इरफान मियां फरंगी महली ने इस साल से हेल्पलाइन की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed