फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramzan festival

शाम-ए-अवध में रमजान का पहला जुमा

Sat, 05 Jul 2014 12:09 PM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
ramzan festival

रमजान समानता और सब्र का पैगाम देता है। आपसी भाईचारा और सब्र दूसरों की मदद का जज्बा पैदा करता है।

विज्ञापन


इसी जज्बे के साथ शुक्रवार को मस्जिदों और दरगाहों में रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही दुनिया में बढ़ रहे जुल्म के खात्मे के लिए प्रार्थना की गई।

ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जुमा की नमाज से पूर्व माहे रमजान के पैगाम को बांटते हुए कहा कि रमजान खुलूस व सब्र का नाम है।

अल्लाह का यह पाक महीना इंसान को इंसान के काम आने और दूसरों की मदद की सीख देता है।

आतंकी इस्लाम विरोधी ताकते हैं

ramzan festival

उधर, आसफी मस्जिद में मौलाना कल्बे जव्वाद ने रमजान के पहले शुक्रवार को नमाज अदा कराते हुए कहा कि इराक में दहशतगर्दी पर बात कही।

उन्होंने कहा कि आतंकियों को अमेरिका व इजराइल समर्थन दे रहा है इसके साथ ही इनके साथ इस्लाम विरोधी ताकतें जैसे सऊदी अरब भी शामिल है जो रसूल के दीन को मिटा कर नया इस्लामी तहरीक चलाना चाहता है।

इसी क्रम में टीले वाली मस्जिद में मौलाना फजलुर्रहमान वाजयी नदवी और नदवा कॉलेज में मौलाना सईदुर्रहमान आजमी ने जुमा की नमाज अदा कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उलमा ने दिया नेक अमल का पैगाम

ramzan festival

रमजानुल मुबारक अल्लाह के पाक महीने में हर नेक अमल को इबादत का दर्जा है। अगर इंसान आंखें बंद कर आराम करे या सो जाए तो वे पल भी अल्लाह इबादत में शुमार कर लेता है।

यह सिर्फ किसी एक जाति धर्म के लिए नहीं बल्कि आलम ए इंसानियत के लिए पैगाम ए इलाही है। शुक्रवार को यही संदेश देते हुए उलमा ने दरगाहों व मस्जिदों में दर्स ए कुरान व तरावीह में लोगों को नेक अमल करने के लिए प्रेरित किया।

दर्स देते हुए मौलाना नुसरत ने कहा कि रमजानुल मुबारक का एक-एक पल इबादत है इसमें रोजेदार ही नहीं बगैर रोजेदार भी अपने कर्मों से नेकियां हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed