फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramvilas Das Vedanti criticizes Rajeev Dhavan for tearing Ramjanmbhoomi map.

मुस्लिम बोर्ड के वकील राजीव धवन को मुकदमा लड़ने के लिए आतंकियों से मिलती है फंडिंग: वेदांती

Thu, 17 Oct 2019 01:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Oct 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Ramvilas Das Vedanti criticizes Rajeev Dhavan for tearing Ramjanmbhoomi map.
श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती - फोटो : amar ujala

सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन द्वारा राम जन्मभूमि का नक्शा फाड़े जाने पर श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव धवन को मुस्लिम बोर्ड के लिए मुकदमा लड़ने के लिए आतंकवादियों से फंडिंग होती है। अब उन्हें अपनी फंडिंग बंद होने का खतरा महसूस होने लगा है। इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। उन्हें अंदाजा हो गया था कि वह केस हार रहे हैं।

विज्ञापन


वेदांती ने कहा कि रामजन्मभूमि का नक्शा फाड़ देना निंदनीय है। वेदांती ने कहा, मैंने इस मामले में एफआईआर करवाने का निर्णय लिया था लेकिन रामलला के पक्ष में आने वाले निर्णय पर कोई व्यवधान न आ जाए इसलिए अभी एफआईआर नहीं करवा रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 40 दिन के भीतर 70 साल से लटके मामले की सुनवाई पूरी कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बाबर के नाम पर कुछ भी नहीं है जो भी है वह भगवान श्री राम के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 साल तक लोगों को इंतजार करवाती रही। कांग्रेस नहीं चाहती है अयोध्या में राम मंदिर बने और मामले का समाधान हो। देश के 95 प्रतिशत मुसलमान चाहते है कि अयोध्या में राम मंदिर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed