Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rampur, Meerut and Gorakhpur dominate

Lucknow News: रामपुर, मेरठ और गोरखपुर का दबदबा

Sun, 15 Mar 2026 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rampur, Meerut and Gorakhpur dominate
मुकाबले में गेंद के लिए संघर्ष करते प्रयागराज मंडल और आजमगढ़ मंडल क खिलाड़ी। 
लखनऊ। गोमती नगर के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में शनिवार को सब जूनियर बालक प्रदेशीय हॉकी प्रतियोगिता में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रामपुर और मेरठ जैसी टीमोें का दबदबा देखने को मिला। स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर ने मुकाबले की शुरुआत से ही कानपुर मंडल के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाए रखा। कानपुर मंडल के खिलाड़ी पूरे मुकाबले में गेंद पाने के लिए तरसते दिखाई दिए। पूरे मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर ने ताबड़तोड़ 10 गोल किए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में मेरठ मंडल ने चित्रकूट मंडल के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन और आपसी तालमेल दिखाते हुए सात गोल दागे। चित्रकूट मंडल की टीम एक गोल भी नहीं कर सकी। इस तरह मेरठ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 7-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में गोरखपुर मंडल ने आगरा मंडल को 7-2, देवीपाटन मंडल ने मिर्जापुर को 3-1, बस्ती मंडल ने झांसी को 2-0 और स्पोर्ट्स हास्टल वाराणसी ने अलीगढ़ मंडल को 4-0 से शिकस्त दी। अयोध्या और मुरादाबाद के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed