{"_id":"58610d544f1c1b8740eebc18","slug":"rampal-yadav-re-enters-in-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से जान का खतरा बताने वाले MLA रामपाल की सपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से जान का खतरा बताने वाले MLA रामपाल की सपा में वापसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
रामपाल यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैध निर्माण के आरोपी बिसवां (सीतापुर) के विधायक रामपाल यादव की सोमवार को समाजवादी पार्टी में वापसी हो गई।
विज्ञापन
उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और गलत कार्यों में शामिल होने पर सपा से निष्कासित किया गया था। रामपाल से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपनी जान का खतरा बताया था।
रामपाल यादव उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपने बेटे जितेंद्र यादव को सपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया। जितेंद्र चुनाव जीत गए थे।
विज्ञापन
इस चुनाव में हार पर सपा के चार विधायकों को निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया। रामपाल को अप्रैल 2016 में फिर से सपा से निष्कासित किया गया।
विज्ञापन
अवैध रूप से बने कॉम्पलेक्स पर चला था बुलडोजर
इसके बाद लखनऊ में एलडीए ने उनके अवैध रूप से बने कॉम्पलेक्स कांप्लेक्स पर बुलडोजर चलाया था। विरोध करने पर रामपाल समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रामपाल के प्रतिष्ठान पर सीतापुर में भी कार्रवाई हुई थी।
विधायक ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर सोमवार को रामपाल का निष्कासन रद्द कर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में रामपाल अनुशासन के दायरे में रहकर पार्टी की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक काम करेंगे।