फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramleela at aishbagh

इस बार रामोत्सव में दिखेगा मर्यादा पुरुषोत्तम का दशावतार

Thu, 08 Sep 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
ramleela at aishbagh
लखनऊ। रामोत्सव 2022 के आमंत्रण पत्र छप चुके हैं, मंचन की तैयारियां एकदम अपने उत्कर्ष पर हैं। साज-सज्जा का खाका खींचा जा चुका है। श्री रामलीला समिति ऐशबाग की ओर से होने वाले रामोत्सव की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 7 अक्तूबर तक राजधानी राममय रहेगी।
विज्ञापन

संयोजक हरीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार कई बदलाव हो रहे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन तो यही है कि शोभायात्रा इस बार रात को नहीं बल्कि दिन में निकलेगी। यह फैसला रात को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संयोजक मंडल के मुताबिक, रामोत्सव के मंच को इस बार भगवान राम के विभिन्न स्वरूपों से सजाया जाएगा। राम के दशावतार रूप के दर्शन भक्तों को होंगे। मंच पर सम्मिलित स्वरूप दृश्यमान होंगे। वहीं पहली बार राजगद्दी और भरत मिलाप का मंचन लीला स्थल पर बने मंच पर ही होगा। पहले यह आयोजन शोभायात्रा के बाद नादान महल रोड पर होता था। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भरत मिलाप के संदेश को पहुंचाने के लिए इसे मंच पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन

121 फीट का ही होगा रावण
रावल 121 फीट का ही होगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष किसी न किसी घटना या कुरीतियों को पुतले पर लिखकर उसका दहन किया जाता है। इसे लेकर मीटिंग होना शेष है कि इस बार किस कुरीति का दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed