{"_id":"65ae21c12648cdd9730f9a9d","slug":"ramlala-virajman-saint-became-emotional-after-consecration-someone-wore-a-ring-to-modi-and-someone-gifted-a-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला विराजमान: प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए संत, किसी ने मोदी को पहनाई सोने की अंगूठी तो किसी ने माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला विराजमान: प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए संत, किसी ने मोदी को पहनाई सोने की अंगूठी तो किसी ने माला
Mon, 22 Jan 2024 01:42 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:42 PM IST
सार
Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक संतों ने पीएम मोदी को सोने की अंगूठी पहनाई। पीएम ने भी पैर छूकर आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीएम मोदी वहां मौजूद साधु-संतों से मिले। उन्होंने वहां महंत नृत्य गोपाल दास के पैर छुए। उन्होंने पीठ थपथपाकर उन्हें आशीष दिया। इसके बाद जब वह आगे बढ़े तो एक संत ने उनके हाथ को अपने हाथ में लेकर उनकी एक उंगली में अंगूठी पहना दी। ऐसा कहा जा रहा है कि इसके पहले मोदी की अंगुलियों में कोई और अंगूठी नहीं थी।
विज्ञापन
यह एक भावुक लम्हा था। इसके बाद फिर एक संत ने उन्हें एक अंगूठी पहनाई। पीएम घूम-घूमकर सबसे मिलते रहे। इस बीच एक संत ने उन्हें तुलसी की माला भेंट की। मोदी को यहां पर प्रसाद भी दिया गया। जिसे उन्होंने माथे से लगाकर अपने सहयोगी को दे दिया। जब यह प्रक्रिया चल रही थी तो गर्भगृह के बाहर बैठे हजारों लोग जयकारे लगा रहे थे। साथ ही वह घंटियां बजा रहे थे।
विज्ञापन
इसके पहले पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा पूरी की। वह आधे घंटे से अधिक समय तक गर्भगृह में रहे। उनके साथ सीएम योगी, मुख्य यजमान अनिल मिश्रा और मोहन भागवत सहित कई साधु-संत मौजूद रहे।
विज्ञापन