फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramlala Darshan: Many devotees got injured due to pushing and shoving, 67 sent to Shri Ram Hospital

रामलला दर्शन: धक्का-मुक्की चोटिल से हुए कई श्रद्वालु, 67 भेजे गए श्रीराम अस्पताल, कुछ को किया गया रेफर

Tue, 23 Jan 2024 08:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Jan 2024 08:27 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए अनुमान से ज्यादा भीड़ उमड़ आई। इससे हुई धक्का-मुक्की की वजह से कई भक्तों को चोट पहुंची। 

विज्ञापन
Ramlala Darshan: Many devotees got injured due to pushing and shoving, 67 sent to Shri Ram Hospital
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो धक्का-मुक्की से कई लोग जख्मी हो गए। इनमें तीन श्रद्धालुओं का पैर फ्रैक्चर होने से मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल भेजकर इलाज करवाया गया। जबकि अन्य कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों व उपचार केंद्रों पर इलाज करवाए।

विज्ञापन


मंगलवार को श्रीराम मंदिर में भीड़ का दबाव बढऩे पर धक्का-मुक्की होने लगी। परिसर में अपर निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, सीएमओ डॉ. संजय जैन व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला स्वयं चिकित्सीय टीम के साथ मुस्तैद रहे और मरीजों को एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल भेजवाया। शाम चार बजे तक यहां पहुंचे 67 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें अधिकांश में मामूली चोटें, बेहोशी व बेचैनी के लक्षण, घबराहट आदि नजर आए।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुरली कृष्णा के पैर में चोट लगी थी।

 एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। वहीं उड़ीसा से आए साधू नभाधन शरण व बिहार के बेगूसराय निवासी सुरेंद्र मेहतो के पैर में फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर चढ़वाया गया। इसके अलावा विवेक (17), रमेश (57), संतोष शर्मा (45), सालिकराम (65) सहित सात मरीजों को श्रीराम अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर में भर्ती करके उनका उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि रामनगरी में विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस तैनात है। मरीजों को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सा शिविरों में भी टीम तैनात है। श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि अधिकांश मरीज मामूली रूप से जख्मी थे। गंभीर होने पर कुछ मरीजों को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed