{"_id":"68e188b5cfa2681ed7030093","slug":"raminder-deep-kaur-won-the-title-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1413976-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रमिंदर दीप कौर ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रमिंदर दीप कौर ने जीता खिताब
विज्ञापन
रमिंदर दीप कौर।
लखनऊ। रमिंदर दीप कौर ने रजत बजाज मेमोरियल टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए बालिका अंडर-14 आयुवर्ग का खिताब जीत लिया। ला-मार्टीनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में रमिंदर दीप कौर ने फाइनल में विरिका अग्रवाल को 5-3 से शिकस्त दी।
इससे पूर्व सेमीफाइनल में रमिंदर ने वन्या को 4-0 से पराजित किया जबकि विरिका ने अन्या चौधरी को 4-0 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में रमिंदर, वन्या, अन्या व विरिका ने सफलता हासिल की थी। बालक अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में कबीर शर्मा ने रोमांचक मैच में आद्मय को 4-3 (7-3) से हराया। इस वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मो.सूफियान ने विवान सिंह को 6-4 से, आद्मय ने विवान गोयल को 6-2 और कबीर ने अश्विन को 7-6(7-5) से हराया जबकि अर्णव चौहान को वाॅकओवर मिला।
बालक अंडर-16 के सेमीफाइनल में देवांश ने अनय को 4-2 से हराया। वहीं क्वार्टर फाइनल में अनय ने रोहन को 4-1 से, देवांश ने अर्णव को 4-1 से, यदुराज ने अर्णव श्रीवास्तव को 4-2 से और शौर्य सिंह ने मन्नान को 5-3 से पराजित किया। बालक अंडर-18 के सेमीफाइनल में देवांश ने ऋषिव को एकतरफा 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में देवांश, ऋषिव व रोहन ने अपने-अपने मैच जीते।