{"_id":"6640e58b6f86bfbe520cd26b","slug":"ramdas-athawale-says-pm-narendra-modi-always-respect-constitution-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामदास आठवले बोले - पीएम मोदी ने हमेशा संविधान का सम्मान किया, भ्रम फैला रहे विपक्षी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामदास आठवले बोले - पीएम मोदी ने हमेशा संविधान का सम्मान किया, भ्रम फैला रहे विपक्षी नेता
Sun, 12 May 2024 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 May 2024 09:55 PM IST
सार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और आरपीआई (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि विपक्षी नेता भ्रम फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने हमेशा ही संविधान का सम्मान किया है।
विज्ञापन
रामदास आठवले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और आरपीआई (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है। कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी से जुड़े अन्य दल आरक्षण और संविधान को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि संविधान के सबसे बड़े विरोधी वही हैं।
विज्ञापन
आठवले लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से लोकसभा प्रत्याशी कौशल किशोर के चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ आए थे। हजरतगंज के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, लेकिन राहुल गांधी जो बोलते हैं, हमेशा उसके उल्टा होता है।
विज्ञापन
आरपीआई की उत्तर प्रदेश में भागीदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आरपीआई, उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटों पर भाजपा को जिताने का काम कर रही है। भाजपा को जिताने के लिए आरपीआई ने एक भी सीट पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरपीआई को उत्तर प्रदेश में भागीदारी देने का आश्वासन दिया है। महिला आरक्षण जैसा शानदार बिल पास हुआ, जो कभी बाबा साहेब का सपना था।
विज्ञापन
मोदी ने बाबा साहेब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू किया। बड़ी संख्या में नेशनल हाईवे बन रहे हैं, जिससे देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। पहली बार ओबीसी समाज से देश को प्रधानमंत्री मिला, जो गर्व की बात है। डॉ. रामदास आठवले ने काव्यात्मक अंदाज में कहा कि कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी की दिख रही है हार, इसलिए गलत तरीके से मोदी पर कर रहे वार।