फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ramcharitmanas lines written on the wall of washrooms in raebareli.

Raebareli: रामचरितमानस की चौपाई को तोड़ मरोड़ कर शौचालय की दीवारों पर लिखा, आक्रोश

Sat, 11 Mar 2023 05:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Mar 2023 05:12 PM IST
सार

रायबरेली के एक गांव में रामचरितमानस की चौपाईयों को तोड़मरोड़ कर शौचालय की दीवारों पर लिख दिया। जिससे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन
Ramcharitmanas lines written on the wall of washrooms in raebareli.
शौचालय की दीवार पर लिखी रामचरितमानस की चौपाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सनातन संस्कृति की धरोहर रामचरितमानस की चौपाई को तोड़ मरोड़ कर शौचालयों पर लिखने का एक मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर सनातन धर्मावलंबी व ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हैं। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेहीखोर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव तथा कथित डॉ. पुरिखा के द्वारा दरवाजे पर बने शौचालय पर रामचरितमानस की चौपाई को तोड़ मरोड़ कर कुछ इस प्रकार से लिखा गया है।

विज्ञापन


ढोल ब्राम्हण पंडा पुजारी।
सकल ताड़ना के अधिकारी।।

ब्राह्मण को दान, मंदिर को अनुदान, मनुवादी को मतदान बंद करो बंद करो।

नीचे वीरेंद्र कुमार यादव शूद्र बेहीखोर लिखा हुआ है।

शौचालय पर लिखी तथ्य चौपाई का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसको लेकर सनातन धर्मी को मानने वालों में नाराजगी है। 2000 आबादी वाले बेहीखोर गांव में शौचालय तो 200 से ज्यादा बने हैं लेकिन इसमें से 3-4 शौचालयों में ऐसा लिखा हुआ है।
विज्ञापन


मामले पर अनिल बाजपेई, मनोज अग्निहोत्री, राजन शुक्ला, गौरव द्विवेदी, सचिन तिवारी, पंकज मिश्रा, शिवम तिवारी, आदित्य तिवारी का कहना है कि इस पर प्रशासन की ओर से दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे समाज में आपसी भाईचारा का माहौल बिगड़ रहा है। यह समाज के लिए घातक है। रामचरितमानस की चौपाई को बदलने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। यह सनातन धर्म ग्रंथ का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दरोगा आयुश वत्स की तहरीर पर गांव निवासी बीरेंद यादव, डा. पुरिखा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed