फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rambaraat departs from Ayodhya to Janakpur.

अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली राम बारात, शामिल हुए साधु-संत और श्रद्धालु

Thu, 21 Nov 2019 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Rambaraat departs from Ayodhya to Janakpur.
राम बरात में शामिल श्रद्घालु अपनी खुशी प्रकट करते हुए। - फोटो : amar ujala

अयोध्या के कारसेवक पुरम् से भगवान श्री राम की बरात धूमधाम से जनकपुरी के लिए रवाना हो गई। जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्घालु शामिल हुए। राम बरात 28 नवंबर को नेपाल के जनकपुर पहुंचेगी। जहां एक दिसंबर को श्रीराम और माता जानकी का भव्य विवाह उत्सव होगा। जिसमें भारत व नेपाल की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इसी दिन भारत और नेपाल के 108 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी होगा। दो दिसंबर को कलेवा का आनंददायी क्षण भी आएगा, जब वधू पक्ष की ओर से अखिल ब्रह्माण्ड नायक परात्पर ब्रह्म को ही दूल्हा सरकार के रूप में गारियों से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन


अयोध्या के कारसेवकपुरम् से रवाना हुई राम बरात अंबेडकरनगर, आजमगढ़ से होती हुई बिहार के सीतामढ़ी समेत कई स्थानों पर रूकती हुई जनकपुर पहुंचेगी।

कारसेवकपुरम् से बरात को रवाना करते हुए रामभक्त काफी उत्साह में दिखे। बरात में शामिल होने के लिए श्रद्घालु बड़ी संख्या में सुबह से ही आने लगे। इन सबके बीच राम मंदिर का सांकेतिक मॉडल भी राम बारात में साथ ले जाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर को लेकर आए फैसले ने राम बारात का उत्साह और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

3 दिसंबर को वापस अयोध्या आएगी राम बरात

3 दिसंबर को प्रात: श्रीराम विवाह बरात यात्रा माता जानकी को साथ लेकर वापस अयोध्या धाम प्रस्थान करेगी। जहां पर अयोध्या की सीमा पर स्वागत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed