{"_id":"6052e4508ebc3e592c73639f","slug":"ram-temple-will-be-prepared-in-one-thousand-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण में खर्च होंगे एक हजार करोड़, पत्थरों की नक्काशी पर अटक रही खर्च होने वाली धनराशि की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण में खर्च होंगे एक हजार करोड़, पत्थरों की नक्काशी पर अटक रही खर्च होने वाली धनराशि की गणना
Thu, 18 Mar 2021 10:55 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर निर्माण का कार्य अब प्रगति पर है। अप्रैल माह से नींव की भराई का कार्य शुरू हो जाएगा, अभी नींव के लिए खोदे गए गड्ढे का समतलीकरण किया जा रहा है। उधर निधि समर्पण अभियान से एकत्र धन को राममंदिर सहित अन्य प्रकल्पों के निर्माण में किस अनुपात में खर्च किया जाए इसको लेकर ट्रस्ट मंथन करने में जुट गया है।
विज्ञापन
ट्रस्ट का अनुमान है कि अकेले राममंदिर निर्माण में ही एक हजार करोड़ का खर्च आएगा। फिलहाल राममंदिर निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि की गणना अभी पत्थरों की नक्काशी पर अटकी हुई है।
विज्ञापन
ट्रस्ट सूत्रों की मानें तो राममंदिर निर्माण में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने वाली है। निधि समर्पण अभियान से ट्रस्ट ने 1100 करोड़ की धनराशि एकत्र होने की अपेक्षा की थी, लेकिन परिणाम अपेक्षा से कहीं अधिक रहा। राममंदिर के लिए तीन हजार करोड़ एकत्र हो चुके हैं।
विज्ञापन
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि अभी तक हम यह गणना नहीं कर पाए हैं कि राममंदिर निर्माण में कितना खर्च आएगा। गणना पत्थरों की नक्काशी पर अटक रही है। आज मशीनों का प्रचलन अधिक है तो भी अनुमान है कि 40 प्रतिशत उपयोग मशीनों का होगा और 60 प्रतिशत कार्य तो हाथ से ही करना पड़ेगा। इसके लिए कितने कारीगर चाहिए इसको लेकर मंथन किया जा चुका है।
पिछले कुछ महीनों तक हमारा यह मानना था कि मंदिर चार सौ करोड़ में बन जाएगा, लेकिन अब लगता है इससे बात नहीं बनेगी। जो सोचा था उसे डेढ़ गुना लग जाएगा, मतलब करीब एक हजार करोड़ का खर्च केवल व केवल राममंदिर निर्माण में ही आएगा। राममंदिर परिसर में भक्तों के लिए जो जनसुविधाएं विकसित करने की योजना है।