फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram temple will be completed till March 2025.

Ayodhya: राम मंदिर को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए होंगे खास इंतजाम, 28 तार शिखर से जमीन तक डाले जाएंगे

Sun, 29 Dec 2024 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2024 06:35 PM IST
सार

राम मंदिर का निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। निर्माण में यह पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि मंदिर हजारों साल तक सुरक्षित रहे। इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ram temple will be completed till March 2025.
अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में चल रहे सभी निर्माण कार्य मार्च से जुलाई के बीच में पूरे हो जाएंगे। केवल परकोटा के निर्माण का काम अक्तूबर तक चलेगा। मंदिर का निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। शिखर का निर्माण सबसे चुनौती पूर्ण है। 

विज्ञापन


शिखर पर मंदिर को आकाशीय बिजली से सुरक्षित रखने के लिए तड़ित चालक भी लगाया जाएगा। इसके लिए तांबे के 28 तार शिखर से जमीन तक डाले जाएंगे। इसके ऊपर एक यंत्र भी लगाया जाएगा। लोअर प्लिंथ में अब तक 60 म्यूरल लगाने की तैयारी हो चुकी है। इस पर ड्राइंग का काम पूरा कर लिया गया है। अब तक 21 म्यूरल बनकर आ गए हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - यूपी में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोहरे और लुढ़कते पारे से अभी और बढ़ेगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कैब से स्कूटी टकराने पर चढ़ा महिला का पारा, चालक को कैब से खींचकर निकाला, एक मिनट में जड़े 20 थप्पड़


इसके अलावा भूतल, प्रथम व द्वितीय तल के गर्भगृह का जो परिक्रमा पथ है, वहां विशेष जालियों का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण टाइटेनियम से हो रहा है। कुल 30 जालियों का निर्माण रक्षा मंत्रालय की संस्था कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed