फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple offering theft: Kejriwal attacks Modi on the pretext of the extortion, asking, "What does he know t

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत के बहाने केजरीवाल का मोदी पर हमला, कहा- ऐसा क्या है जिसके चलते चुप हैं पीएम

Thu, 25 Jun 2026 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Jun 2026 08:50 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अरविंद केजरीवाल गुरुवार को लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पीएम मोदी पर सीधा हमला किया। 

विज्ञापन
Ram Temple offering theft: Kejriwal attacks Modi on the pretext of the extortion, asking, "What does he know t
अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे सीधे अयोध्या के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर केजरीवाल ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोचिए, चंपत राय ने प्रधानमंत्री को हिसाब देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंपत राय की इतनी हिम्मत कैसे हो गई? चंपत राय ऐसे क्या राज जानते हैं कि प्रधानमंत्री भी उनके सामने मजबूर हैं? दूसरी तरफ एसआईटी छोटे-छोटे कर्मचारियों को बुलाकर करोड़ों हिंदुओं की आंखों में धूल झोंक रही है। श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे मेरा और मुझ जैसे करोड़ों लोगों का मन बहुत आहत व व्यथित है।
विज्ञापन


इन लोगों ने भगवान जी का चढ़ावा, उनकी माला और उनकी पादुका तक चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ कैश और श्रद्धालु द्वारा दी गई 200 किलो चांदी भी चोरी कर ली गई है। केजरीवाल ने एसआईटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एसआईटी किस कानून की किस धारा के तहत बनी है? इसके पास जांच करने की कोई पावर ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एसआईटी लोगों की आंखों में केवल धोखा है। यह पूरे मामले में लीपापोती करने के लिए है। इसका काम केवल बड़े-बड़े लोगों को बचाना है। इससे पहले केजरीवाल का राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह समेत पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। वे शुक्रवार को भगवान श्रीराम का दर्शन करेंगे और हनुमानगढ़ी जाकर संतों से मुलाकात भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed