{"_id":"60ee630a4f181f4be775e11e","slug":"ram-temple-nirman-samiti-meeting-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से शुरू, बैठक से पहले परिसर का निरीक्षण करेंगे नृपेंद्र मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक आज से शुरू, बैठक से पहले परिसर का निरीक्षण करेंगे नृपेंद्र मिश्र
Wed, 14 Jul 2021 09:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:40 AM IST
सार
नृपेंद्र मिश्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यदाई संस्था के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है इस बैठक में जमीन खरीद को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा भी गूंजेगा।
विज्ञापन
राम जन्मभूमि परिसर में लेयर डालकर भरी जा रही नींव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। बैठक से पहले समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। परिसर स्थित विश्वामित्र आश्रम में भी वे एलएनटी व टाटा के इंजीनियरों के साथ बैठक कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानेंगे। मिश्र रामसेवक पुरम में कार्यशाला का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 1 बजे से सर्किट हाउस में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित इंजीनियरों के साथ बैठक कर भावी योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद सर्किट हाउस में कमिश्नर, डीएम सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
वे अयोध्या में रुककर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यदाई संस्था के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है इस बैठक में जमीन खरीद को लेकर भ्रष्टाचार का मुद्दा भी गूंजेगा।
विगत दिनों चित्रकूट में हुई संघ की बैठक में भी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व डॉ. अनिल मिश्र को तलब किया गया था। जहां चंपत राय ने जमीन खरीद की पूरी जानकारी संघ प्रमुख मोहन भागवत व अन्य पदाधिकारियों के समक्ष दी थी।