{"_id":"6a6e1aa0c347db57d5077855","slug":"ram-priya-sharan-becomes-district-president-ramesh-becomes-minister-lucknow-news-c-97-1-ayo1034-155236-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राम प्रिया शरण जिलाध्यक्ष, रमेश बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राम प्रिया शरण जिलाध्यक्ष, रमेश बने मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया है। राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला के प्रधानाचार्य रमेश कुमार मिश्रा जिला मंत्री बनाए गए हैं। यह निर्णय शनिवार को शहर के मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई परिषद की आमसभा बैठक में लिया गया।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मणि शंकर तिवारी को संरक्षक मनोनीत किया गया है। द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी जिला कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। एमएलएमएल कॉलेज के प्रधानाचार्य उदय भान सिंह जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। साहबदीन सीताराम स्कूल की प्रधानाचार्या ममता निषाद आय-व्यय निरीक्षक बनाई गई हैं। कार्यकारिणी में तीन महिला उपाध्यक्ष सहित दस उपाध्यक्ष और अन्य पदों पर भी प्रधानाचार्य निर्वाचित हुए हैं।