फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Navami in Ayodhya: 50 lakh people expected to gather, nine-day fair to begin from Sunday; be a witness sit

अयोध्या में रामनवमी: 50 लाख लोगों के उमड़ने की संभावना, रविवार से शुरू होगाा नौ दिवसीय मेला

Sat, 29 Mar 2025 05:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

Ram Navami in Ayodhya: अयोध्या में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट करीब पचास लाख लोगों के आने का अनुमान लगा रहा है। 


 

विज्ञापन
Ram Navami in Ayodhya: 50 lakh people expected to gather, nine-day fair to begin from Sunday; be a witness sit
अयोध्या में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले के बाद अब रामनगरी में रामनवमी मेले का उल्लास छलकने लगा है। रविवार से नौ दिवसीय रामनवमी मेले का शुभारंभ हो रहा है। अयोध्या रामजन्मोत्सव के उल्लास में लीन होने को तैयार है। रामनगरी मेले में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। रामनगरी के आठ हजार मंदिरों में कथा-प्रवचनों से राम का गुणगान होगा तो बधाई गान भी गूंजेगा।

विज्ञापन


रामनवमी मेले के लिए श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है। शनिवार को चैत्र अमावस्या पर एक लाख भक्तों ने सरयू स्नान कर नागेश्वरनाथ महादेव का पूजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष का पूजन कर पति की दीघांयु के लिए फेरे लिए। इसके बाद भक्तों ने रामलला व हनुमानगढ़ी में हाजिरी लगाई। रामजन्मोत्सव का मुख्य पर्व छह अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन राममंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में दोपहर 12 बजे रामलला का प्राकट्य होगा, पूरी अयोध्या उत्सव में मगन होगी।
विज्ञापन


रामनगरी के हजारों मंदिरों में रविवार से कथा, प्रवचन, नवाहपारायण, अनुष्ठान आदि का शुभारंभ हो जाएगा। अंगद टीला परिसर में नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर ही शनिवार को रामकथा का शुभारंभ हुआ। अतुल कृष्ण भारद्वाज रामकथा की सुधावृष्टि कर रहे हैं। दशरथ महल में भी रविवार से रामकथा का श्रीगणेश हो रहा है। इसी तरह कनकभवन, रामबल्लभाकुंज, सियाराम किला , लक्ष्मण किला सहित अन्य मंदिरों में विभिन्न अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना होगी 1051 बत्ती की महाआरती

रामनगरी की सिद्धपीठ छोटी देवकाली मंदिर नवरात्र में आस्था का केंद्र होता है। नवरात्र भर यहां रोजाना रात आठ बजे 1051 बत्ती की महाआरती होगी। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ते हैं। यहां भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई है। कतार में लग कर ही भक्तों को दर्शन प्राप्त होंगे। मंदिर में दुर्गासप्तशती पाठ समेत अन्य अनुष्ठान भी रविवार से शुरू होंगे।

घर बैठे रामजन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे
रामनवमी के अवसर पर राममंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं। जो भक्त राममंदिर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए प्रसार भारती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेंगी। शहर में सौ से ज्यादा एलईडी टीवी लगाई जा रही हैं। लाइव प्रसारण के माध्यम से भक्त घर बैठे रामलला के जन्मोत्सव के साधी बन सकेंगे। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भी जगह-जगह लगे एलईडी पर लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर रामायण का भी प्रसारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed