{"_id":"570eabf94f1c1bc4654a6b53","slug":"ram-naik-speaks-on-azam-khan-s-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, आजम की बयानबाजी पर क्या बोले राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, आजम की बयानबाजी पर क्या बोले राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां की ओर से राजभवन पर लगातार किए जा रहे हमलों पर राज्यपाल राम नाईक ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल का कहना है कि आजम का बयान राजनीतिक है और उसके बारे में मैं कोई प्रतिक्रिया देना उचित नहीं मानता हूं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजम के बयानों का वह संज्ञान ही नहीं लेते। चूंकि विधानसभा में आजम ने टिप्पणी की थी इसलिए सदन की गरिमा का ध्यान रखते हुए उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन