फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Naik says Modi will solve Ram Mandir issue in five years.

पांच साल में मंदिर मामला सुलझा लेंगे मोदी: राज्यपाल

Tue, 11 Nov 2014 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Tue, 11 Nov 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
Ram Naik says Modi will solve Ram Mandir issue in five years.

सूबे के राज्यपाल राम नाईक ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच साल में राम मंदिर मामले का हल सुलझाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह बात अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही।

विज्ञापन


नाईक ने कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, देश के हर नागरिक के मन में राम मंदिर निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मेरा मानना है कि मंदिर-मस्जिद विवाद को सुलझाने का सर्वसम्मति से प्रयास हो। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल में इस मामले के समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


इसीलिए कानून व्यवस्था पर उठते हैं सवाल
राज्यपाल नाईक ने इस दौरान कानून व्यवस्था पर फिर टिप्पणी की। कहा, राज्यपाल के रूप में दो ढाई माह से मैं जहां भी जाता हूं, कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थिति अच्छी नहीं है तभी तो ऐसे सवाल सामने आ रहे हैं। लोगों में विशेषकर महिलाओं में विश्वास हो, इस प्रकार का वातावरण बने इस पर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री उसके आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे।

आजम ने की राज्यपाल के बयान पर टिप्पणी

Ram Naik says Modi will solve Ram Mandir issue in five years.

सीतापुर दौरे पर आए सपा के वरिष्ठ नेता व नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि राज्यपाल बुजुर्ग नेता हैं। हम उनकी इज्जत करते हैं, इसलिए कुछ नहीं कहेंगे। उनसे राज्यपाल के उस बयान पर सवाल पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी के लिए लोग परिश्रम नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed