फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram naik asks for audio video of azam khan.

आजम पर राज्यपाल का तीखा पलटवार, मांगा रिकॉर्ड

Thu, 10 Mar 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Mar 2016 02:44 AM IST
सार

  • आजम ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं से सम्बंधित विधेयकों के राजभवन में लंबित होने का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की थी।
  • राज्यपाल ने असंपादित प्रति, ऑडियो-वीडियो सीडी ‌जल्द से जल्द मांगी है।
  • ताजा प्रकरण से राजभवन व सरकार के रिश्तों में खटास बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Ram naik asks for audio video of azam khan.
आजम खां अक्सर राज्यपाल पर निशाना साधते रहे हैं - फोटो : amar uajla

विस्तार

बेईमान महापौरों को राजभवन का संरक्षण दिए जाने वाले नगर विकासमंत्री आजम खां के बयान का पूरा रिकॉर्ड राज्यपाल राम नाईक ने तलब कर लिया है। आजम ने मंगलवार को विधानसभा में नगर निगमों और नगर पालिकाओं से सम्बंधित विधेयकों के राजभवन में लंबित होने का उल्लेख करते हुए टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


राजभवन से बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल ने आजम सहित आप (विधानसभा अध्यक्ष) और अन्य सदस्यों की बातों की असंपादित प्रति, ऑडियो-वीडियो सीडी ‌जल्द से जल्द मांगी है। वे इन्हें पढ़ना व सुनना चाहते हैं।
विज्ञापन


क्या है पत्र में: राजभवन ने विस अध्यक्ष को जो पत्र भेजा है उसमें लिखा है कि राज्यपाल ने अखबारों में प्रकाशित समाचार संज्ञान लिया है।

वो राज्यपाल के विचाराधीन दो विधेयकों क्रमश: उत्तर प्रदेश नगर निगम(संशोधन) विधेयक 2015 तथा उत्तर प्रदेश नगरपालिका विधि (संशोधन) विधेयक 2015 पर 8 मार्च, 2016 को आजम खां, संसदीय कार्य एवं शहरी विकास मंत्री तथा आप (विधानसभा अध्यक्ष) समेत कुछ सदस्यों की टिप्पणी की असंपादित प्रतियां व सीडी देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तों में बढ़ सकती है खटास

Ram naik asks for audio video of azam khan.
मुलायम व अखिलेश करते रहे हैं डैमेज कंट्रोल - फोटो : amar ujala

ताजा प्रकरण से राजभवन व सरकार के रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। आजम इससे पहले भी सदन और सदन के बाद राज्यपाल व राजभवन पर निशाना साध चुके हैं। सपा के कई अन्य नेताओं ने भी राज्यपाल को लेकर तीखी टिप्पणियां की हैं। इससे सरकार और राजभवन के रिश्ते बिगड़ते रहे हैं।

बीच-बीच में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव राज्यपाल से मिलकर रिश्ते ठीक करते रहे हैं।

विस अध्यक्ष की भूमिका से आहत: सूत्रों के मुताबिक आजम की टिप्पणियों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय की भूमिका से भी राज्यपाल काफी आहत व क्षुब्‍ध हैं। इसीलिए उन्होंने विधानसभा में की गई टिप्पणियों का रिकॉर्ड जस का तस मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed