{"_id":"dfcaa54a5122cc8f3df6ca8830ff0c8b","slug":"ram-naik-approves-virendra-singh-as-new-lokayokta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल 20 दिसंबर को दिलाएंगे यूपी के नए आयुक्त को शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल 20 दिसंबर को दिलाएंगे यूपी के नए आयुक्त को शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Dec 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश का नया लोक आयुक्त नियुक्त किया है। राज्यपाल रविवार 20 दिसम्बर, 2015 को सुबह 10.30 बजे राजभवन में न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश के लोक आयुक्त पद की शपथ दिलायेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री की ओर से न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह को लोक आयुक्त नियुक्त करने संबंधी पत्रावली राज्यपाल को अनुमोदन के लिए भेजी गई थी।
राज्यपाल ने उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होने पर पत्रावली पर अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है। सु्प्रीम कोर्ट ने बुधवार को खुद ही यूपी का लोकायुक्त घोषित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने वीरेन्द्र सिंह के नाम पर मुहर लगाई थी।