{"_id":"5989910c4f1c1b7f198b4893","slug":"ram-manohar-lohia-trust-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने अखिलेश के करीबी चार को लोहिया ट्रस्ट से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने अखिलेश के करीबी चार को लोहिया ट्रस्ट से हटाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश, मुलायम व शिवपाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट के चार सदस्यों की ट्रस्ट से छुट्टी कर दी है। ये चारों सदस्य सपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं। लोहिया ट्रस्ट की वार्षिक बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष की हैसियत से मुलायम सिंह ने यह फैसला किया।
विज्ञापन
मुलायम ने मंगलवार को लोहिया ट्रस्ट की वार्षिक बैठक बुलाई थी। अध्यक्ष मुलायम सिंह के अलावा सदस्य शिवपाल यादव और भगवती सिंह बैठक में शामिल होने पहुंचे। ट्रस्ट के सदस्य राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन ये दोनों बैठक में नहीं पहुंचे। मुलायम ने अखिलेश के करीबी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, ऊषा वर्मा और आलोक शाक्य की ट्रस्ट से सदस्यता रद्द कर दी।
विज्ञापन
इनके स्थान पर राम नरेश यादव, राम सेवक यादव, राजेश यादव और दीपक मिश्रा को जगह दी गई है। राम नरेश और राम सेवक यादव परिवार से हैं जबकि राजेश यादव हरदोई से संबंध रखते हैं और शिवपाल के करीबी हैं। दीपक मिश्रा भी शिवपाल के करीबी हैं।
विज्ञापन
शिवपाल की चाहत, परिवार फिर हो एक
लोहिया ट्रस्ट की बैठक के बाद शिवपाल यादव मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह) की अध्यक्षता में लोहिया ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें राम मनोहर लोहिया के विचारों के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई।
अखिलेश और रामगोपाल के बैठक में न आने पर कहा, सभी को आमंत्रित किया गया था और पहले से सूचना दी गई थी। हो सकता है कि व्यस्तता के चलते ये दोनों नहीं आ पाए हों। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बैठक में ये लोग आएंगे। शिवपाल ने कहा, हम चाहते हैं कि पार्टी और परिवार एक रहे। सपा में बिखराव की खबरें बेबुनियाद हैं।