फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram mandir will be ready by 2022 The leveling work is completed around the sanctum sanctorum

2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा

Wed, 03 Jun 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jun 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Ram mandir will be ready by 2022 The leveling work is completed around the sanctum sanctorum
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में ढील के साथ ही अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया भी गति पकड़ने लगी है। रामलला के गर्भगृह स्थल के चारों तरफ 11 मई से चल रहा समतलीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। मंदिर की आधारशिला रखने की रूपरेखा तय की जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य महंत कमलनयन दास ने मंगलवार को कहा कि दिव्य-भव्य राममंदिर 2022 तक तैयार हो जाएगा। शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राममंदिर की आधारशिला रखने के लिए आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन


महंत कमलनयन दास ने कहा कि रामलला को उनके दिव्य भवन में स्थापित करने के लिए हम इससे और अधिक समय नहीं लेना चाहते। वर्तमान में शासन जैसी अनुमति दे रहा है वैसे मंदिर निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण के पहले चरण में फाउंडेशन ही तैयार किया जाना है। जिसके लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर रामजन्मभूमि परिसर में कैंप कर रहे हैं। 
 

राममंदिर निर्माण का डायग्राम तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को सौंपी जानी है। वर्ष 2022 में रामनवमी के दिन रामलला की आरती उनके दिव्य और भव्य मंदिर में हो ऐसी हमारी योजना है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने मंगलवार कहा कि राममंदिर का जो मानचित्र सारे संसार को दर्शाया गया है उसी के अनुसार मंदिर बनेगा। 

उन्हीं पत्थरों और उन्हीं शिलाओं से राममंदिर का निर्माण होगा। पहले हम मंदिर बनाएंगे उसके बाद उसे इस तरह सजाया संवारा जाएगा कि वह विश्व का अलौकिक राममंदिर होगा।

उधर, रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट कर अयोध्या में विश्व का सबसे ऊंचा राममंदिर बनाने की मांग बुलंद की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed