फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir: Two more routes for VIP entry, directly from Hanumangarhi exit route to Janmabhoomi

Ram Mandir : वीआईपी प्रवेश के लिए दो और मार्गों का होगा विकल्प, हनुमानगढ़ी के निकास मार्ग से सीधे जन्मभूमि

Wed, 31 Jan 2024 07:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 31 Jan 2024 07:54 AM IST
सार

प्रशासन ने अब इस प्रक्रिया को और विस्तार दिया है। इन तीन मार्गों के अलावा दो और रास्ते तय किए जा रहे हैं। इन सभी का उपयोग वीआईपी रामभक्तों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
Ram Mandir: Two more routes for VIP entry, directly from Hanumangarhi exit route to Janmabhoomi
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम मंदिर में वीआईपी प्रवेश के लिए आने वाले समय में दो और मार्गों का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके लिए तीन रास्ते पहले ही तय हो चुके हैं। नई व्यवस्था के तहत हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद निकास मार्ग से सीधे जन्मभूमि तक पहुंचाने के लिए सुग्रीव पथ विकसित किया जा रहा है। इसके चौड़ीकरण के लिए दो और भवनों का अधिग्रहण किया जाना है। यहां पर पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना देश भर से दो से ढाई लाख की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। इन सभी को सुगम दर्शन कराना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। सीएम की मंशा के तहत जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कवायद कर रहा है। खुद कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम नितीश कुमार इसके लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में एक दिन पहले सीएम की बैठक में आम दर्शनार्थियों की सहुलियत के लिए वीआईपी और वीवीआईपी के मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए तीन प्रवेश द्वार चिन्हित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने अब इस प्रक्रिया को और विस्तार दिया है। इन तीन मार्गों के अलावा दो और रास्ते तय किए जा रहे हैं। इन सभी का उपयोग वीआईपी रामभक्तों के लिए किया जाएगा। इससे जन्मभूमि पथ पर सामान्य श्रद्धालुओं को बिना किसी व्यवधान के अनवरत दर्शन कराने की कार्ययोजना को प्रभावी करने में मदद मिलेगी। जो दो और रास्ते तय किए जा रहे हैं उनमें एक रामजन्मभूमि के उत्तरी गेट पर होगा। इधर से वीआईपी श्रद्धालु सीधे राम मंदिर के गूढ़ी मंडप तक पहुंच जाएंगे। इनका निकास भी इसी रास्ते से होगा। यहीं पर पुलिस कंट्रोल रूम के लिए प्रस्तावित स्थान पर फिलहाल वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। परिक्रमा मार्ग पर भी वाहनों की पार्किंग का विकल्प मौजूद रहेगा।

इसी तरह निर्माणाधीन सुग्रीव पथ भी अति महत्वपूर्ण दर्शनार्थियों के आवागमन का बेहतर विकल्प होगा। 14 मीटर चौड़ा यह पथ हनुमानगढ़ी के निकास द्वार से सीधे जन्मभूमि पथ तक पहुंचा देगा। इस मार्ग से हनुमानगढ़ी और राम मंदिर के बीच सीधा संपर्क हो जाएगा। आमतौर पर जो भी श्रद्धालु अयोध्या आते हैं वे रामलला के साथ हनुमंतलला के भी दर्शन करते हैं। इस मार्ग पर दो भवन स्वामियों को अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल करना है। इसके लिए डीएम नितीश कुमार ने एसडीएम को इनसे संवाद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सोमवार को सीएम के अयोध्या से लौटने के बाद रात में सुग्रीव पथ का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed