फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir: Trust denies, darshan of Ramlala will be possible even after Ram Navami

राम मंदिर: ट्रस्ट ने किया खंडन, रामनवमी के बाद भी होंगे रामलला के दर्शन, मंदिर बंद होने को लेकर उड़ी थी अफवाह

Sat, 13 Apr 2024 10:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Apr 2024 10:19 PM IST
सार

Ram Mandir:रामनवमी के बाद भी रामलला के दर्शन होते रहेंगे। ट्रस्ट ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिनमें 20 अप्रैल के बाद मंदिर के बंद होने की बात कही जा रही थी। 

विज्ञापन
Ram Mandir: Trust denies, darshan of Ramlala will be possible even after Ram Navami
राम मंदिर अयोध्या। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 रामनवमी के बाद राममंदिर में रामलला के दर्शन बंद होने की अफवाहों के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने शनिवार को दर्शन बंद करने की बात को महज अफवाह बताया। कहा कि प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर को बंद करना संभव नहीं है। निर्माण कार्य भी तेज गति से कराया जा रहा है। दरअसल, चुनाव को देखते हुए अफवाह फैली है कि 20 अप्रैल के बाद दर्शन बंद हो जाएंगे। इसके बाद मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद ही मंदिर को खोला जाएगा। इस पर ट्रस्ट ने अपना पक्ष रखकर रामनवमी के बाद भी दर्शन जारी रहने की बात कही।

विज्ञापन


रामनवमी पर होगी खास सुरक्षा 
राम नवमी के मौके पर अयोध्या में लगने वाले मेला और आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिलकर तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को लोकभवन में गृह विभाग समेत सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अयोध्या के रामनवमी मेले की तैयारियों की समीक्षा की ।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में 9 अप्रैल से शुरू रामनवमी मेला का समापन 17 अप्रैल को होना है। उस दिन अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन के लिए 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के साथ ही सफाई, स्वास्थ्य समेत सभी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र व विभिन्न होल्डिंग एरिया एवं पार्किंग के स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगा कर गर्भगृह की सजीव प्रसारण की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed