Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flat buyers, who had hoped for Diwali discounts, were left disappointed

Lucknow News: दिवाली पर छूट की उम्मीद लगाए फ्लैट खरीदार हुए निराश

Fri, 06 Nov 2026 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Flat buyers, who had hoped for Diwali discounts, were left disappointed
लखनऊ। शहर में एलडीए और आवास विकास परिषद की योजनाओं में 1114 फ्लैट खाली हैं। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर खरीदारों के लिए विशेष छूट की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल दोनों विभाग पहले आओ, पहले पाओ के तहत फ्लैट बेच रहे हैं। इसमें इच्छुक खरीदार बिना लॉटरी के फ्लैट पा सकते हैं।
विज्ञापन

एलडीए के आठ अलग-अलग अपार्टमेंटों में कुल 114 फ्लैट खाली हैं। इनमें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट शामिल हैं। सबसे सस्ता फ्लैट कानपुर रोड के पूर्वा अपार्टमेंट में 29.76 लाख रुपये का है। वहीं सबसे महंगा फ्लैट पंचशील अपार्टमेंट में 75.07 लाख रुपये का है। एलडीए अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कोई नई छूट योजना नहीं लाई गई है। अभी एकमुश्त भुगतान पर करीब छह फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

---
एलडीए के खाली फ्लैट
एलडीए के 114 खाली फ्लैटों में सबसे अधिक 39 थ्री बीएचके फ्लैट कानपुर रोड योजना के हिंद नगर स्थित श्रवण अपार्टमेंट में हैं। इनकी कीमत 54.62 लाख रुपये है। कुर्सी रोड स्थित अपार्टमेंट में 29 फ्लैट 48.04 लाख से 56.76 लाख रुपये तक के हैं। मानसरोवर योजना के पूर्वा अपार्टमेंट में 19 वन बीएचके फ्लैट 29.76 लाख रुपये में उपलब्ध हैं। शारदानगर के रश्मि लोक में वन बीएचके के 15 फ्लैट हैं। रायबरेली रोड से लगे एलडीए आद्रा अपार्टमेंट और कानपुर रोड योजना के सनराइज (मृगशिरा) में 41.15 लाख की कीमत वाले टू बीएचके के 12 फ्लैट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिषद की बैठक टलने से टली छूट
आवास विकास परिषद की वृंदावन, अवध विहार और मुन्नू खेड़ा योजनाओं में करीब एक हजार फ्लैट खाली हैं। ये वन बीएचके से थ्री बीएचके तक के हैं और इनकी कीमत 30 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक है। बीते साल परिषद की 15 फीसदी छूट योजना जनवरी में समाप्त हो गई थी। परिषद दिवाली पर फिर छूट लाना चाहता था लेकिन बोर्ड बैठक न होने और आवास आयुक्त बदलने से निर्णय नहीं हो सका। बीते साल छूट के ऑफर से करीब 700 करोड़ रुपये के फ्लैट बिक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed