{"_id":"6aece16e9abb7bb95e06280d","slug":"25000-consumers-can-expect-relief-from-power-cuts-lucknow-news-c-13-lko1096-1998327-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 25 हजार उपभोक्ताओं को कटाैती से राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 25 हजार उपभोक्ताओं को कटाैती से राहत की उम्मीद
Fri, 06 Nov 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। जानकीपुरम जोन के तीन बिजलीघरों को बृहस्पतिवार को वैकल्पिक बिजली स्रोत मिल गया। इससे करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब एक स्रोत से आपूर्ति बाधित होने पर दूसरे से बिजली चालू की जा सकेगी। इसके लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से करीब 12 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन बनाकर चालू कर दी गई है।
मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि नई लाइन से इंजीनियरिंग कॉलेज, सेक्टर आई जानकीपुरम और न्यू यूनिवर्सिटी कैंपस बिजलीघरों को फायदा होगा। पहले इनकी आपूर्ति खुर्रमनगर और नबीकोटनंदना ट्रांसमिशन उपकेंद्रों से होती थी। गर्मियों में ओवरलोडिंग के कारण बिजली संकट होता था।
खोदाई में कटा अपार्टमेंट का केबल
यूनिवर्सिटी उपकेंद्र के तहत लक्ष्मी अपार्टमेंट को बिजली देने वाला 11 केवी केबल खोदाई के दौरान कट गया। इससे 25 परिवारों की बिजली गुल हो गई। हालांकि, जनरेटर से आपूर्ति जारी रही। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शाम चार बजे हुई घटना के बाद केबल देर रात दुरुस्त कर दिया गया।