Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   E-rickshaw loaded with plywood overturns; teenage girl dies

Lucknow News: प्लाई से लदा ई-रिक्शा पलटा, किशोरी की मौत

Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw loaded with plywood overturns; teenage girl dies
चिनहट। चिनहट इलाके में बृहस्पतिवार शाम प्लाई लादकर जा रहा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्लाई के नीचे दबने से प्रियंका (16) की मौत हो गई। प्रियंका चचेरी बहन निशा के साथ दीपावाली की खरीदारी करने बाजार जा रही थीं।
विज्ञापन



मूलरूप से सीतापुर के भेलसपुर रामपुर निवासी प्रियंका चिनहट के सेमरा इलाके में परिवार के साथ रहती थीं। पिता महेंद्र के अनुसार बेटी अयोेध्या हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा-9 की छात्रा थी। दोपहर में प्रियंका चचेरी बहन निशा के साथ चिनहट बाजार जाने के लिए ई रिक्शे से निकली थी। ई रिक्शा पर प्लाई लदी थी। अयोध्या हाईवे पर आदर्श ढाबे के पास अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रियंका ई रिक्शे और उस पर लदी प्लाई के नीचे दब गईं, जबकि निशा बाल-बाल बच गईं। आसपास के लोगों ने प्रियंका को प्लाई के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। ई-रिक्शा नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed