फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir Offering Theft: Avinash had disposed of a large sum of money and jewelry from the offerings; police

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश ने ठिकाने लगाई थी मोटी रकम और चढ़ावे के गहने; पुलिस ने इसलिए उसे रिमांड पर लिया

Fri, 03 Jul 2026 08:55 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 03 Jul 2026 08:55 AM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर छिपाई गई नकदी और आभूषण बरामद करने की तैयारी कर रही है। जांच के दौरान उसके परिजनों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले में नई जानकारियां और महत्वपूर्ण बरामदगी हो सकती है।

विज्ञापन
Ram Mandir Offering Theft: Avinash had disposed of a large sum of money and jewelry from the offerings; police
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अविनाश शुक्ला ने मोटी रकम ठिकाने लगाई है। अंदेशा है कि सोने-चांदी के जेवर भी उसमें शामिल हैं। उससे हुई पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों से पुलिस को इसकी जानकारी हुई है। इसलिए उसे कस्टडी रिमांड पर लिया जा रहा है। शुक्रवार को अविनाश की निशानदेही पर बड़ी बरामदगी की संभावना है।

विज्ञापन


पुलिस ने टिन्नू यादव, सुभाष, अनुकल्प, लवकुश, मनीष, करुणेश, रमाशंकर के साथ अविनाश को गिरफ्तार किया था। सबसे अधिक 20.39 लाख रुपये अविनाश के पास से बरामद हुए थे। साथ में डॉलर भी थे।  सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में उसने और रकम होने की बात स्वीकार की है, जिसे उसने अयोध्या और प्रतापगढ़ स्थित अपने पैतृक घर में छिपाया है। इसलिए पुलिस ने सबसे पहले उसी को कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी दी, जो मंजूर हो चुकी है। शुक्रवार को पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रकम व जेवर आदि बरामद करने के लिए उसे अयोध्या और प्रतापगढ़ ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

भाई की भूमिका की भी जांच

सोशल मीडिया पर अविनाश के भाई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह नोटों की गड्डियां लेकर रील बनाता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले वह अयोध्या आया था। वह अविनाश के साथ ही रहता था। इसके बाद वह वापस प्रतापगढ़ चला गया। अब उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। रकम ठिकाने लगाने में उसकी संलिप्तता का अंदेशा है। साक्ष्यों की तस्दीक होने के बाद उसे भी आरोपी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई और आरोपी लिए जा सकते हैं रिमांड पर

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के 14 दिनों तक पुलिस कस्टडी रिमांड मांग सकती है। पहली बार में सिर्फ एक आरोपी को रिमांड पर पुलिस ले रही है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे-जैसे साक्ष्य मिलते जाएंगे, उसी आधार पर अन्य आरोपियों में से भी किसी न किसी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed