फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon has completely withdrawn from every district in the state, 10-degree difference between day and ni

UP: प्रदेश के हर जिले से पूरी तरह से विदा हुआ मानसून, धूप बढ़ने से दिन और रात के तापमान में दस डिग्री का अंतर

Sun, 04 Oct 2026 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Oct 2026 07:59 AM IST
सार

यूपी से मानूसन पूरी तरह से विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी का आहट मिलेगी। यूपी के साथ कई और राज्यों से भी मानसून विदा हो गया है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon has completely withdrawn from every district in the state, 10-degree difference between day and ni
यूपी से मानसून विदा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से शनिवार को वर्षा ऋतु की विदाई हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के साथ उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गुजरात से भी मानसून लौट गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही अब मौसम में शरद ऋतु का हल्का असर दिखने लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदायूं और सहारनपुर में शनिवार सुबह हल्के कोहरे की चादर दिखी। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सुबह-शाम हवा में ठंडक महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को तराई के जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः साफ रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर

यूपी से मानसून की विदाई के साथ राजधानी के मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। सुबह और शाम की हवा में हल्की ठंडक घुलने लगी है। हालांकि, दिन में तेज धूप अब भी गर्मी का अहसास करा रही है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से पुरवा हवाओं के असर से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। बादलों की मौजूदगी से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed