{"_id":"61e691d090db194d0a114f74","slug":"ram-govind-chaudhary-starts-anna-sankalp-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने की अन्न संकल्प की शुरुआत, कहा- किसानों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा को झुकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने की अन्न संकल्प की शुरुआत, कहा- किसानों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा को झुकाएं
Tue, 18 Jan 2022 03:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:42 PM IST
सार
सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने अन्न संकल्प की शुरुआत करते हुए जनता से भाजपा सरकार को हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों के साथ अन्याय और अत्याचार किया है।
विज्ञापन
अन्न संकल्प लेते रामगोविन्द चौधरी व अन्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने मंगलवार को बलिया के जगदीशपुर से 'अन्न संकल्प' अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी ने पार्टी के सभी नेताओं और किसानों से अपील की है कि वे सब अन्न संकल्प लें कि किसानों पर अत्याचार और अन्याय करने वाली भाजपा सरकार को हटाएं और हराएंगे।
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी ने कहा कि किसानों ने अपने संघर्ष से भाजपा सरकार को झुका दिया। भाजपा सरकार ने जो तीन काले कानून किसानों पर थोपे थे उससे खेती बर्बाद हो जाती। जमीन छिन जाती। किसान बर्बाद हो जाता। फसलों का कंट्रोल दूसरों के हाथ में चला जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर लगाए गए मुकदमों को वापस लिया जाएगा और जिन किसानों की जान गई है उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपए देकर मदद की जाएगी।
विज्ञापन
हम किसानों और अपने नेताओं से अपील करते हैं कि वे सभी 'अन्न संकल्प' से जुड़ें और भाजपा को हटाने और हराने में जुटे।