{"_id":"5be7ebd1bdec22699f12721f","slug":"ram-govind-chaudhary-admitted-in-medanta-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, सपा नेता रामगोविंद चौधरी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदांता ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, सपा नेता रामगोविंद चौधरी की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता रामगोविंद चौधरी
- फोटो : नंदकिशोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता रामगोविंद चौधरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है। उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने गए रामगोविंद चौधरी को रविवार सुबह करीब 7 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ गया था।
विज्ञापन
उन्हें तत्काल ओरछा के रामराजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां सुधार न होने पर दोपहर 2 बजे दतिया से एयर एंबुलेंस द्वारा उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल भेजा गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक चौधरी की हालत अभी नाजुक है। विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी हालत पर पल-पल नजर रखे हुए हैं। चौधरी अखिलेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री और बाल विकास व पोषण मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं।